भाजपा संगठन पर्व: बूथ से जिला स्तर तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा संगठन पर्व को लेकर उत्सव गार्डन में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, जिला चुनाव अधिकारी डॉ. अमरदीप यादव ने बताया कि भाजपा संगठन का बूथ स्तर का चुनाव अंतिम चरण में है और जल्द ही बूथ की सूची जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि 6 से 9 मार्च तक मंडल स्तर पर बैठक कर मंडल चुनाव अधिकारी तीन नाम तय करेंगे, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश की सहमति के बाद 17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जबकि 20 से 22 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्र सीमा 35 से 40 वर्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 से 60 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, मंडल स्तर पर एक प्रतिनिधि भी नियुक्त किया जाएगा, जो मंडल एवं जिलाध्यक्ष चुनाव में मतदान करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बहुत जल्द संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, मथुरा पासवान, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!