भाजपा महिला मोर्चा ने सदस्यता अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

Location: Garhwa

गढ़वा : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में महिलाएं प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बन सकती हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

रूपा सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत, जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएंगे, वे सक्रिय सदस्य बन सकेंगे और उन्हें बुथ से लेकर जिला तक के संगठन में दायित्व मिलेंगे।

भा.ज.पा. जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने सदस्यता अभियान की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि यह अभियान पांच साल में एक बार चलता है। जो लोग पहले सदस्य बन चुके हैं, उन्हें भी इस अभियान के तहत नया सदस्यता लेना होगा।

जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने गढ़वा जिले में महिला मोर्चा द्वारा हजारों सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा और कहा कि जिले के सभी मंडल और बुथ स्तर पर महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर भा.ज.पा. विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी की पत्नी मीरा तिवारी, जिला मंत्री पार्वती सिंह, भारती तुफानी, सुनीता नागमती, राधा सुलेखा, अंजना रंजना, सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!