भाजपा ने सगमा में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। भारतीय जनता पार्टी सगमा मंडल की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम 14 सूत्री मांग पत्र प्रखंड के प्रधान सहायक चोन्हास इक्का को सौंपा।

यह धरना भाजपा की पूर्व घोषित योजना के तहत झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने किया। कार्यकर्ता सेंट्रल बैंक मोड़ से नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह सगमा प्रभारी इंद्रमणि जायसवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में वापसी की, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। राज्य में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। बालू और पत्थर का अवैध व्यापार, अस्पतालों में दवा और डॉक्टरों की कमी, और प्रशासनिक स्तर पर रिश्वतखोरी आम बात हो गई है।

मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि सगमा प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। मनरेगा में घोटाले हो रहे हैं। जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन समय पर नहीं मिल रहा है।

प्रदर्शन के अंत में बीडीओ की अनुपस्थिति में मांग पत्र प्रधान सहायक चोन्हास इक्का को सौंपा गया। इस अवसर पर धर्मजित यादव, शखीचंद प्रजापति, बबलू ठाकुर, धर्मेंद्र प्रसाद यादव, रविरंजन यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, अजय प्रसाद यादव, परशु यादव, दुलार प्रजापति, राजेंद्र ठाकुर, चंदन ठाकुर, दिनेश शर्मा, दिनेश भुइंया, निर्जय बैठा, राजेश बैठा, रामेंद्र मिश्रा और अशोक गौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!