खरसोता पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन, कई योजनाओं की जानकारी दी गई

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झीना परिसर में सोमवार, 24 जून को “जनजातीय ग्राम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत विशेष कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक की अगुवाई में लगाया गया।

कार्यक्रम के दौरान तीन महिलाओं को गोंद भराई की सामग्री, बच्चों को मुख सुरक्षा मास्क तथा मैट्रिक व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा पेंशन बनवाने, नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जलमीनार और सोलर पंप लगाने, तालाब निर्माण, कृषि यंत्र और डीप बोरिंग की मांग को लेकर आवेदन सौंपे गए। बीडीओ ने सभी मांगों को वरीय पदाधिकारियों को भेजने की बात कही।

कार्यक्रम में बीडीओ कनक ने उपस्थित आदिम जनजाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान आप सभी के विकास के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रीता देवी, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, पंचायत सचिव प्रशांत मिश्रा, सहायक शैलेश कुमार, बीटीएम दयाशंकर पांडेय, कनिय अभियंता अमर पासवान, कार्तिक कुमार, रोजगार सेवक प्रेम कुमार, रेफरल अस्पताल की मेडिकल टीम सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम 25 जून को भी खरसोता पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चिरकुटही में आयोजित किया जाएगा।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!