भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे का झामुमो पर तीखा हमला, कहा– भाजपा पर टिप्पणी छोड़ अपने कृत्यों पर ध्यान दे झामुमो

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि गढ़वा में झामुमो के पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर अपने कार्यकाल में पेयजल मंत्री रहते हुए भी पेयजल की समस्या दूर नहीं कर पाए।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो के तथाकथित नेता विकास का झूठा ढिंढोरा पीटकर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गढ़वा में खूब विकास और रोजगार मिलने की बात कही, जो सरासर जनता को भ्रमित करने वाला बयान है। उनके कार्यकाल में बाहर से मजदूर और ठेकेदार आकर काम करते थे, जबकि स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी याचक बनकर खड़ा रहना पड़ता था।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में गढ़वा की जनता को प्रताड़ित किया गया, जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़वा-पलामू के स्थानीय लोगों को कर्मचारी के रूप में भी नहीं रखा गया। घंटाघर सहित कुछ सरकारी भवन जरूर बने, लेकिन उससे आम जनता को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। पेयजल मंत्री रहते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि झामुमो नेताओं को भाजपा के आंतरिक संगठनात्मक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार में जनता बालू और पानी के लिए तरस रही है, विभागों में फंड की कमी है और ठेकेदारों का बकाया भुगतान तक नहीं हो पा रहा है। साथ ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन देने में भी सरकार असमर्थ साबित हो रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि गढ़वा में जनता से लेकर अधिकारी और पदाधिकारी तक सरकार को कोस रहे हैं। झामुमो के नेताओं को भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की जरूरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!