मझिआंव के खजूरी में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन

Location: Manjhiaon

मझिआंव : स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को खजूरी धान क्रय केंद्र का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने क्रय केंद्र के संचालक आनंद मेहता को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे विधायक बनने से पहले भी अपने निजी खर्च से विकास कार्य करते आए हैं और आगे भी काम करने पर ही विश्वास रखते हैं।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने खजूरी ढाब स्थित खेल मैदान एवं गार्ड वॉल निर्माण की बात पर कहा कि उक्त खेल मैदान उन्होंने विधायक बनने से पहले ही अपने निजी खर्च से बनवाया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि नगर पंचायत द्वारा खेल मैदान का निर्माण नहीं कराया गया तो वे अपने स्तर से हर हाल में इसे बनवाएंगे तथा मुख्य पथ से खेल मैदान तक सड़क निर्माण भी कराया जाएगा।

विधायक ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में खजूरी, आमर भुसुआ, वीरबंधा, लकड़ही सहित लगभग पांच गांव आते हैं। इस विषय को उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाया है। साथ ही उन्होंने वीरबंधा डैम के कायाकल्प और किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए शीघ्र पानी उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आज तक किसी विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को स्थल पर जाकर नहीं देखा, लेकिन वे स्वयं मांग के अनुसार स्थलों का निरीक्षण करते आए हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। विधायक ने बताया कि उन्हें विधायक मद में कुल 5 करोड़ रुपये मिले हैं, जो विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मझिआंव एवं विश्रामपुर की कुल 62 पंचायतों में समान रूप से विकास कार्यों में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि 5 करोड़ की राशि से 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे, भले ही इसके लिए उन्हें निजी धन ही क्यों न खर्च करना पड़े।

इसके साथ ही विधायक ने खजूरी जलाशय योजना एवं बाय-बाकी नहर योजना को हर हाल में पूरा कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

खजूरी पंचायत को नगर पंचायत से अलग करने की मांग

मौके पर उपस्थित खजूरी पंचायत के लगभग पांच गांवों के ग्रामीणों ने नगर पंचायत (शहरी क्षेत्र) से अलग कर ग्रामीण क्षेत्र में शामिल करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत में रहने के कारण उन्हें मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उल्टा दोहरे टैक्स का बोझ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 99 प्रतिशत लोग किसान हैं और खेती पर निर्भर हैं।

इस पर विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे विधानसभा में आवाज उठा रहे हैं और लगातार प्रयासरत हैं।

इसके बाद विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों को बुलाकर खजूरी जलाशय डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गढ़वा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की, सहायक अभियंता अनिल कुमार एवं कनीय अभियंता राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद प्राप्त निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना दुबे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, वीरेंद्र सोनी, इमरान खान, क्रय केंद्र संचालक आनंद कुमार मेहता, अशोक शाह, साहिद अली खान, नन्हे खान, शिवनाथ साव, राम अवतार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!