भाजपा के बैठक: आंतरिक लोकतंत्र और पारदर्शिता पर बल

Location: Garhwa

गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संगठन पर्व को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।

संगठन निर्माण प्रक्रिया पर जोर
जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा में सांगठनिक निर्माण की प्रक्रिया जारी है। बहुत जल्द बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के प्रयासों से बनी सबसे बड़ी पार्टी: सुनीता सिंह
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान अपने अंतिम चरण में है और संगठन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बूथ एवं मंडल स्तर पर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है, और कार्यकर्ताओं का दायित्व आंतरिक लोकतंत्र का हिस्सा है।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता: ओमप्रकाश केशरी
भाजपा जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कायम है। बूथ से लेकर मंडल स्तर तक चुनाव कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। संगठन निर्माण प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए मंडल चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने दिया।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला चुनाव सह अधिकारी मधुलता कुमारी, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, धनंजय गौड़, मीना गुप्ता, मथुरा पासवान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, बिनय चंद्रवंशी, लक्ष्मीकांत पांडेय, अभिषेक कश्यप, विकास तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!