भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला, भोगनाडीह की घटना को लेकर जताया विरोध

Location: Garhwa

गढ़वा (प्रतिनिधि): भोगनाडीह में आदिवासी समुदाय पर कथित पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सरकार मुर्दाबाद”, “आदिवासियों पर अत्याचार बंद करो”, “हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भोगनाडीह में आदिवासी समाज पर प्रशासन ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर बर्बरता की है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार आदिवासी समाज की आवाज दबाने पर तुली हुई है और सत्ता के घमंड में लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है।

उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार पार्ट-2 बनने के बाद पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना चुकी है। आने वाले समय में झारखंड की जनता इस निकम्मी और दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।”

महतो ने कहा कि भोगनाडीह आदिवासी इतिहास में सिद्धो-कान्हो आंदोलन की भूमि रही है, और हुल दिवस जैसे पवित्र अवसर पर आंदोलन को प्रशासनिक बल प्रयोग से कुचलने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा नेता बिनय चौबे, अरविंद तुफानी, उदय कुशवाहा, ब्रजेश उपाध्याय, टिंकू गुप्ता, संजीव तिवारी, सुरेंद्र राम, चंचल कुमार, अनवर शाह, संजय ठाकुर, कैलाश कश्यप, अनशाद बाबू, मिथलेश तिवारी, खुर्शीद आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!