भवनाथपुर में ठंड बढ़ी, अलाव की व्यवस्था न होने से मजदूर और गरीब वर्ग परेशान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड में लगातार बढ़ती ठंड से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन चौक-चौराहों पर अब तक सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके कारण दुकानदारों, मजदूर वर्ग और गरीब तबके के लोग रात में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी सहायता के अभाव में उन्हें रातें काटना मुश्किल हो रहा है। मजदूर और दुकानदार जितेंद्र राउत, अमलेश राउत, राजन मेहता, रवि पाल, अजित यादव और अनिल कुमार ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में अलाव बेहद जरूरी है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई।

इधर, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को अंचलाधिकारी शंभू राम से मिलकर मांग की कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए और साथ ही कंबल एवं अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर, खरौधी मोड़, भवनाथपुर बाजार, कर्पूरी चौक, रेलवे साइडिंग, टाउनशिप चौक, एसबीआई बैंक के समीप और मकरी मोड़ पर अलाव जलाने की मांग की है।

अंचलाधिकारी–सीईओ शंभू राम ने आश्वासन दिया कि मंगलवार से सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!