सीएचसी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला उजागर, एसडीएम ने की जांच

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर। धुरकी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑपरेटर द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के मामले के खुलासे के बाद गढ़वा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर श्रीबंशीधर नगर एसडीएम प्रभाकर मिर्धा ने सोमवार को सीएचसी भवनाथपुर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

जांच के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशुओं को जारी किए जाने वाले जन्म प्रमाण पत्रों से संबंधित दस्तावेजों, रजिस्टरों और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। जांच में पाया गया कि अनुबंधकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रप्रकाश यादव द्वारा कई जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करते समय नियमों की अनदेखी की गई है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र केवल 21 दिनों के भीतर निर्गत करने का प्रावधान है। 21 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी की अनुमति आवश्यक है, जबकि एक वर्ष बीत जाने पर प्रमाण पत्र जारी करने से पहले एसडीएम स्तर पर अभिलेख जांच और स्वीकृति अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेटर द्वारा तय समय सीमा से परे जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में कई विसंगतियां पाई गई हैं। इस पर ऑपरेटर चंद्रप्रकाश यादव से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

एसडीएम प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई संबंधित प्रतिवेदन के आधार पर की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!