भवनाथपुर में कावेरी मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाऊस का हुआ शुभारंभ

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : मेन रोड भवनाथपुर में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त कावेरी मैरेज हॉल एंड कावेरी गेस्ट हाऊस का शुभारंभ हुआ है।

उद्वघाटन से पूर्व अजय यादव द्वारा सपत्नीक विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रो. शिवपूजन यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाउस भवनाथपुर में नवनिर्मित कावेरी मैरेज हॉल आधुनिक सुविधाओं से युक्त अनुमंडल का पहला मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाउस है, इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। मौके पर मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाऊस के मालिक शिवपूजन यादव ने बताया कि भवनाथपुर शहरी क्षेत्र समेत केतार व खरौंधी प्रखंड में एक भी मैरिज हॉल एवं गेस्ट हाउस नही होने के कारण इन तीनो क्षेत्र के लोगो को शादी विवाह, बर्थडे, तथा अन्य सामूहिक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए 50 से 100 किमी दूरी तय कर गढ़वा, मेदिनीनगर या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था, जिससे वैसे लोगो को आने जाने में अधिक खर्च और ज्यादा समय लगाने के साथ ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए मैंने मैरेज हॉल और गेस्ट हाउस का निर्माण कर लोगो को समर्पित करने का कार्य किया हूं। कहा कि अब आसपास के लोगों को खास कर शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में काफी सहूलियत होगी। उचित दर पर उन्हें मैरेज हॉल, गेस्ट हाउस के साथ खाने, पीने का व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त गेस्ट हाउस के परिसर में करीब 30 गाड़ियों की क्षमता का पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, अभय प्रसाद, बुचुल राम, नागेश पांडेय, रविंद्र, शंभूशंकर पांडेय, जगदीश राम, रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!