जिरहुल्ला टोला में हर घर नल जल योजना निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

Location: Bhavnathpur

: प्रखंड अंतर्गत बनसानी पंचायत के जिरहुल्ला टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी एवं अनियमितता बरती गई है।

उक्त योजना के संवेदक द्वारा तो बोरिंग कर जलमिनार तो खड़ा कर दिया गया है, लेकिन टोला के किसी घर में पाईप लाईन नही बिछाया गया है, जिस कारण उस टोले के लोगो के घरों में इस तपिश भरी प्रचंड गर्मी में जल की एक बूंद भी नसीब नही हो पा रही है। आलम यह है, कि योजना के ठेकेदार द्वारा भोले भाले लोगो से उनके घरों में नल जल पहुंच जाने से संबंधित कागजात लेकर घरों में बिना कनेक्शन किए ही सरकारी राशि का दुरुपयोग कर लिया गया है। जिससे उक्त योजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ते नजर आ रही है।

क्या कहना है, ग्रामीणों का
नल जल योजना में संवेदक द्वारा की गई भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत के मुखिया पति राजेश्वर पासवान, उपमुखिया अवधेश यादव, ग्रामीण नीरज मेहता, आनंद मेहता, अजय मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, नीतीश, रविंद्र वैद्य, प्रणय मेहता, अखिलेश मेहता, राजकुमार ठाकुर, रामजन्म मेहता, जगत मेहता, मनोज मेहता, विशेश्वर यादव, अजीत यादव, सुरेश प्रजापति, रामकुमार मेहता, शिवनंदन मेहता, सूर्यदेव ठाकुर, विनय प्रजापति, धनंजय मेहता आदि ने बताया कि जिरहुल्ला में नल जल योजना के तहत पांच जलमीनार लगा हुआ है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सिर्फ जलमिनार खड़ा कर टोला के घरों में पाईप लाईन द्वारा बिना कनेक्शन किए ही छोड़ दिया गया है। कहा कि उक्त टोला में 100 घरों पर पांच सौ आबादी के लिए पांच जल मीनार शुरू होने से पहले ही ठेकेदार के काली करतूत के चलते महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ते नजर आ रही है। ग्रामीणों की माने तो जलमिनार के लिए किया गया बोर भी मानक के अनुरूप नहीं कर कहीं 120 फीट तो कहीं 150 फीट ही कर उसमे सोलर जलमिनार फीट कर दिया गया है। कहा कि जब संवेदक से कहा गया कि घरों में पाईप लाईन बिछाया ही नही गया है, तो घरों में पानी कैसे पहुंचेगा, इस पर संवेदक द्वारा बोला गया कि मुझे जितना कार्य मिला था, वह पूर्ण हो गया है, अब आप लोग अपने स्तर से पानी लाने की व्यवस्था कर लीजिए।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया लाईची देवी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना में संवेदक एवं पीएचडी विभाग की जेई द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है। कहा कि ऐसे ही सरकारी राशि को लूटने नही देंगे। उन्होंने नल जल योजना में संवेदक द्वारा बरती गई, भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत गढ़वा उपायुक्त एवं संबंधित विभाग से करने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!