भवनाथपुर-तुलसिदमार खदान में हिंदी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़ा संपन्न

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। सेल, भवनाथपुर-तुलसिदमार खदान में 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस तथा 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। इस पखवाड़े का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों, के.ओ.सु.ब के जवानों और ठेका मजदूरों के बीच राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना और इसके प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करना रहा।

उप-महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेद्दा के मार्गदर्शन में पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हिंदी स्लोगन लेखन, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद तथा अन्य भाषा-आधारित प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। साथ ही भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की छात्राओं के बीच “आत्मनिर्भर भारत में राष्ट्रीय प्राधिकरण सेल की भूमिका” विषय पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पखवाड़े का समापन समारोह 27 सितंबर को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, के.ओ.सु.ब के जवानों, ठेका मजदूरों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उप-महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेद्दा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मानव संसाधन विभाग के उप-प्रबंधक बुलु दीगल ने पूरे पखवाड़े के दौरान कार्यक्रमों का सफल संचालन किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। समारोह में सहायक महाप्रबंधक भगवान पाणिग्राही, के.ओ.सु.ब के सहायक समादेष्टा सौरभ राठी, माइंस अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार राम, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आर.के. सिंह और हिंदी शिक्षक वी.एस. दूबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खदान के अधिकारी, कर्मचारी, के.ओ.सु.ब के जवान, ठेका मजदूर और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार दूबे, अनीला मीन्ज, सरोज कुमारी, सुशील कुमार मिश्र और सुरेंद्र साह का सराहनीय योगदान रहा।

राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन से न केवल हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहन मिला, बल्कि कर्मचारियों, अधिकारियों और छात्रों में भाषा के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का भी संचार हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!