सामूहिक प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती है : विनोद पाठक

Location: Garhwa

सामूहिक प्रार्थना में बहुत बड़ी शक्ति होती है

गढ़वा : सामूहिक प्रार्थना में बहुत बड़ी शक्ति होती है. वह कभी निष्फल नहीं जाती है. भगवान राम का अवतार भी देवताओं के सामूहिक प्रार्थना के परिणामस्वरूप हुआ था. यह बात गायत्री परिवार के विनोद पाठक ने कही. वे गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ओम समिति द्वारा द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन शनिवार की शाम प्रवचन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि त्रेता युग में रावण और उसके वंशजों के अत्याचार से पृथ्वी से लेकर स्वर्ग लोक तक हाहाकार मचा हुआ था. तब देवताओं ने माता पृथ्वी के साथ ब्रह्माजी के पास जाकर अपनी चिंता से अवगत कराया था और इससे उबरने के लिये उपाय पूछा था. इसपर शिवजी की उपस्थिति में ब्रह्माजी ने सभी देवताओं को भगवान से सामूहिक प्रार्थना करने को कहा था. तब सभी देवताओं ने भगवान से सामूहिक प्रार्थना की. सामूहिक प्रार्थना का इतना प्रभाव हुआ कि भगवान को प्रकट होना पड़ा. भगवान प्रकट हुये और देवताओं को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही अयोध्या में राजा दशरथ के यहां मनुष्य रूप में जन्म लेंगे और सभी असुरों का संहार करेंगे. भगवान बोले कि चूकि उन्हें कई लोगों के दिये वरदान को पूरा करना है. इसलिये भी उन्हें अवतार लेना है. इसके बाद राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में भगवान ने जन्म लिया. वहां राजा दशरथ की रानी माता कौशल्या के गर्भ से जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहीं रानी कैकई के गर्भ से भरत और रानी सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ. इसके पूर्व कथा का उदघाटन समाजसेवी अलखनाथ पांडेय एवं ज्ञान निकेतन स्कूल के निदेशक मदन केसरी ने संयुक्त रूप से देवमंत्र पर अखंड दीप जलाकर श्रीरामकथा का उदघाटन किया. इस अवसर पर श्री पांडेय ने कल्याणपुर में हो रहे इस श्रीराम कथा की काफी सराहना की और उन्होंने लोगों से श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने को कहा. श्रीरामकथा में शिवपूजन मेहता व उपेद्र शर्मा ने विभिन्न भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाने का काम किया. नाल पर रामसुंदर राम, बैंजो पर रंजीत विश्वकर्मा, झाल पर नंदू ठाकुर, अनिल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा ने संगत किया. संचालन अखिलेश कुशवाहा ने किया. इस अवसर पर सरयू चंद्रवंशी, ट्रस्टी मिथिलेश कुमार कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रजापति, ओम समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, सचिव संदीप विश्वकर्मा, शोभा पाठक सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रोता उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!