भंडारिया के परो में हाथियों के झुंड ने पटक- पटक कर डीलर को मार डाला, तीन मकान भी किया ध्वस्त

Location: भंडरिया

भंडरिया थाना क्षेत्र के पर्रो गांव के डीलर महरु सिंह को बीती रात्रि जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।पीडीएस दुकान की राशन बर्बाद कर दिया। इस दौरान अन्य तीन अन्य घरों को भी ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि जंगली हाथी पर्रो गांव के डीलर महरु सिंह के घर पहुंचा। उसके घर को तोड़ दिया। मृतक महरु सिंह बाहर सोया था। हांथी ने जब पीडीएस दुकान को तोड़ने लगा तो महरु सिंह जग गया, और वहां से भागने लगा । इसी दौरान हाथी ने उसे पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया। जिससे उनके सिर फट गया। फिर अपने पांव से उसे कुचल दिया। महरु सिंह को घायल अवस्था में भंडरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज रेफर कर दिया गया था। जहांउनकी मौत हो गई। उक्त जंगली हाथी ने सबसे पहले अरार गांव निवासी हरदुगन डोगरा एवं नियरैयन पूर्ति के घर को धवस्त कर दिया।और घर में रखे कई बोरी धान को चट कर गया। वहां घर वालों ने मसाल जलाकर हाथी को भगाया। इस रात्रि हाथी भाग कर पर्रो गांव पहुंचा। पर्रो गांव में सबसे पहले
जितेंद्र सिंह और फिर महरु सिंह पर हमला कर दिया।हांथी भागते हुए कार्तिक सिंह के घर को ढाह दिया।

मृतक महरु सिंह के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है मृतक महरु सिंह कई गांव के डीलर थे। इन्होंने पीडीएस के राशन लाकर लाभुकों को बांटने का काम करते थे। महरु सिंह की मौत पर घर के लोगों का रो रो का बुरा हाल है।
इधर कूटकू वन क्षेत्र टीटोरियल के प्रभारी वनपाल ललन कुमार ने मृतक के पत्नी किस्मतिया देवी को तत्काल दस हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान किया। और आवश्यक सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, शिक्षक जितन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजीत सिंह, मुखिया पति महेश्वर सिंह ,दशरथ सिंह कांग्रेस नेता गोपाल त्रिपाठी,संजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
फोटो:- संतावना देते नेता गण एवं धवस्त घर

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!