ब्रेकिंग:अंधविश्वास में 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 13, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू (मेदिनीनगर)। चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे 12 वर्षीय रौशन बैठा की उसके सगे चाचा अनिल बैठा ने कथित रूप से चाकू से हमला करने और गला दबाकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल बैठा को रौशन की मां पर तंत्र-मंत्र करने का संदेह था। वह मानता था कि रौशन की मां तंत्र विद्या के माध्यम से उसके परिवार के लोगों को बीमार और परेशान कर रही है। इसी अंधविश्वास और शक के चलते उसने मासूम रौशन को निशाना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी लालजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!