सगमा के सभी पैक्स में खाद-बीज का अभाव, निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर किसान

Location: सगमा



सगमा (संवाददाता)। खरीफ सीजन के दौरान सगमा प्रखंड के किसानों को खाद एवं बीज की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के किसी भी पैक्स (PACS) में अब तक खाद और बीज की आपूर्ति नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। सरकारी व्यवस्था से खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को मजबूरन निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद और बीज खरीदना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि समय पर मानसून सक्रिय होने के बाद खेतों में बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन पैक्स में डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक एवं बीज उपलब्ध नहीं हैं। प्रतिदिन किसान पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र ही पैक्स में खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ेगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उचित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन सगमा प्रखंड में यह व्यवस्था धरातल पर नजर नहीं आ रही है। किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी पैक्स में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!