SIR-2026 में पैसे मांगने वाली बीएलओ निर्वाचन कार्य से हटाई गई, उपायुक्त ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के दौरान निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-406 की बीएलओ कुसुम देवी को निर्वाचन कार्यों से हटा दिया गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, धुरकी प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका कुसुम देवी पर प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, धुरकी ने की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए तथा बीएलओ द्वारा पैसे मांगने की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, भवनाथपुर की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने कुसुम देवी को तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्यों से मुक्त करने का निर्देश जारी कर दिया।
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि SIR-2026 के दौरान यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ या अन्य कर्मी द्वारा पैसे मांगने, अवैध वसूली करने अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई व्यक्ति किसी प्रकार की राशि की मांग करता है या अनियमितता करता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    SIR-2026 में पैसे मांगने वाली बीएलओ निर्वाचन कार्य से हटाई गई, उपायुक्त ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    SIR-2026 में पैसे मांगने वाली बीएलओ निर्वाचन कार्य से हटाई गई, उपायुक्त ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    समय से पहले एसआईआर कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित

    समय से पहले एसआईआर कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित

    एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क, किसी को पैसे न दें: बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह

    एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क, किसी को पैसे न दें: बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह

    पलामू पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    पलामू पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित

    कमलापुरी समाज का हुआ गठन, धीरज कमलापुरी अध्यक्ष निर्वाचित

    निलंबित जनवितरण दुकानदार शिवशंकर राम का निधन, कोयल नदी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    निलंबित जनवितरण दुकानदार शिवशंकर राम का निधन, कोयल नदी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    error: Content is protected !!