ब्रेकिंग न्यूज़:ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड महिला जवान का दोनों पैर कटा हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड महिला जवान का दोनों पैर कटा जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। होमगार्ड महिला जवान की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दूअरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री अनुराधा कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में घायल महिला होमगार्ड जवान के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि अनुराधा कुमारी गिरिडीह में ड्यूटी करती थी। होमगार्ड ऑफिस से अनुराधा कुमारी का कमान देवघर के लिए काटा था। देवघर ड्यूटी करने के लिए अनुराधा अपने घर से ट्रेन पर सवार होकर मेदनीनगर होमगार्ड ऑफिस अपना कमान लेने आ रही थी। इसी बीच कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास किसी काम के लिए अनुराधा ट्रेन से उतरी थी।तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई।जिसके कारण उसके दोनों पैर कट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। भीड़ में उपस्थित लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अनुराधा कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद भी अनुराधा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!