ब्रेकिंग न्यूज़:गढ़वा–रहेला सड़क पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रक टक्कर में चार की मौके पर मौत

Location: Garhwa

| गढ़वा

गढ़वा जिले के गढ़वा–रहेला सड़क पर बेल चंपा के पास रविवार की रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने–सामने टक्कर में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के लोवर पांडू निवासी नरेंद्र कुमार पासवान (30 वर्ष) और जितेंद्र कुमार पासवान (28 वर्ष) तथा भंडार गांव निवासी बदल पासवान (18 वर्ष) और विकी पासवान (18 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन से बिलासपुर में आयोजित एक समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि बेल चंपा स्थित टावर के पास स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार में एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!