ब्रेकिंग न्यूज़:गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने एक लुटेरे को दबोचा

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय के पास सोमवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने एक राहगीर से 2.5 लाख रुपये की लूट की। हालांकि, लुटेरों की योजना उस वक्त नाकाम हो गई जब पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया

कैसे हुई लूट?

जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी दिलीप चौधरी छत्तीसगढ़ जाने के लिए गढ़वा पहुंचे थे। रंका मोड़ के पास एक टेंपो से उतरने के बाद जब वे बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और मोबाइल मांगने के बहाने उनसे बातचीत करने लगे। जैसे ही दिलीप चौधरी ने मोबाइल दिया, लुटेरों ने उनके गले में टंगा बैग रुपये समेत झपट लिया और भागने लगे।

पीड़ित की बहादुरी से पकड़ा गया लुटेरा

लूट के बाद भी दिलीप चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने भाग रहे लुटेरों की बाइक के पिछले हिस्से को पकड़ लिया। लुटेरे बाइक की गति बढ़ाने लगे, जिससे दिलीप नीचे गिर गए, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं छोड़ी। कुछ दूर घसीटे जाने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे एक लुटेरा मौके से फरार हो गया, लेकिन दिलीप ने दूसरे लुटेरे को जमीन पर गिराकर दबोच लिया

लोगों ने की लुटेरे की धुनाई, पुलिस को सौंपा

घटना के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने पकड़ाए लुटेरे की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। फिलहाल, पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!