ब्रेकिंग न्यूज़:कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, रायपुर जेल से झारखंड ला रही थी पुलिस

Location: पलामू

पलामू। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव मारा गया है. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर गोली से हमला कर दिया।इस दौरान अमन साव जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था।जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया।इस दौरान पुलिस पर अमन साव ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है. फायरिंग में एक जवान के पैर में भी गोली लगी है।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है. मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी है. मौके पर एंबुलेंस भेज कर घायल जवान को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है।वही मौके पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, टिओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह,टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र सिंह,पुलिस चौकी के एएसआई नीरज सिंह, पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान अस्पताल पहुंच कर घायल जवान का इसका करवाने में जुटे हुवे है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!