ब्रेकिंग न्यूज़: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो गंभीर घायल

Location: Dhurki

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खरसोता-पातीला मुख्य मार्ग पर सोनपुरवा गांव के पास स्थित एनआरबी ईंट भट्ठा के करीब हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेतो गांव के तीन छात्र स्प्लेंडर प्लस (JH 03 Z 1125) मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों छात्र सड़क पर अचेत हो गए

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. विशाल कुमार मिश्रा ने सुल्तान अंसारी (18 वर्ष) को मृत घोषित कर दियाअन्य दो घायल छात्रों, जयकुमार (17 वर्ष) और लव कुमार (18 वर्ष), को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया

मृतक और घायलों की पहचान

डॉक्टर विशाल कुमार मिश्रा के अनुसार, दुर्घटना में खादीम अंसारी के पुत्र सुल्तान अंसारी (18) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बबलू बैठा के पुत्र जयकुमार (17) और वाल्मीकि बैठा के पुत्र लव कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हैं

तीनों छात्र कांडी थाना क्षेत्र के सेतो गांव निवासी और गरदहा हाई स्कूल प्लस टू के मैट्रिक परीक्षार्थी थे। वे उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे में हिंदी परीक्षा देने के लिए निकले थे

पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का आवेदन

मृतक सुल्तान अंसारी के पिता सद्दाम अंसारी और अन्य परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक आवास ले जाया जाएगा

पुलिस जांच में जुटी

इस संबंध में थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसआई अरविंद सिंह और एएसआई वीरेंद्र पासवान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!