ब्रेकिंग न्यूज़ :बुधवार से लापता 13 वर्षीय किशोरी का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Location: Ramana

रमना (गढ़वा)। प्रतिनिधि। रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द हाईवे से सटे गांव में बुधवार सुबह से लापता 13 वर्षीय किशोरी उर्मिला कुमारी का शव गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतका अशोक यादव की पुत्री थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि उर्मिला बुधवार सुबह से ही घर से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसआई जयप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया।
पुलिस किशोरी की मौत को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Writing
बुधवार से लापता 13 वर्षीय किशोरी का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    error: Content is protected !!