ब्रेकिंग न्यूज़ | केतार में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की टांगी से हत्या

Location: केतार

केतार थाना क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत के अंजनिया गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सुरेश साव (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी तेतरी देवी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर केतार थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लिया। पुलिस टीम घटनास्थल की जांच कर रही है और हत्यारोपी पति के बयान व परिस्थितियों को खंगाल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश साव शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। मृतका के भतीजे ने बताया कि एक दिन पहले महिला को आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे चिंतित मायके पक्ष के लोग अंजनिया गांव पहुंचे और दोनों को समझा-बुझाकर विवाद खत्म कराया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले से हत्या की योजना बना चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का व्यवहार लंबे समय से हिंसक था और महिला आए दिन प्रताड़ना झेल रही थी।

बलीगढ़ के वर्तमान बीडीसी पति कामेश्वर सिंह और मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की जाएगा

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की है। आरोपी से पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

खबर लिखे जाने तक मृतका का शव घटनास्थल पर ही मौजूद था और पुलिस मामले की जांच में लगातार जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!