बोलेरो के चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत

Location: Meral

मेराल गढ़वा मझिआव रोड पर हारण दुबे पहाड़ी के पास सुबह करीब 10:00 बजे अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से 6 वर्ष का बालक नैनदीप चौधरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव निवासी अवध बिहारी चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र नैनदीप चौधरी सड़क पार कर रहा था इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। वहीं दूसरी घटना मेराल डंडई सड़क पर बाना गांव के मस्जिद के पास पिकअप गाड़ी के चपेट में आने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल में एक व्यक्ति की हालत काफी खराब थी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज एक सदर अस्पताल गढ़वा तथा एक व्यक्ति का निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दतवनिया गांव निवासी कौसर अंसारी तथा कजराठ गांव निवासी बसंत चौधरी एवं रितेश चौधरी सेट्रीग का काम करने जा रहे थे इसी क्रम में पिकअप गाड़ी के चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। धक्का मारने के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल में पहुंचाया।घायल में एक व्यक्ति कौसर अंसारी की हालत काफी खराब थी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!