बेटियों को बचाना और सही दिशा में शिक्षित करना समाज की जिम्मेदारी: डीएसडब्ल्यूओ

Location: पलामू

➡️ 22 जनवरी से 08 मार्च तक चलाया जा रहा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान
➡️ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक

मेदिनीनगर: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सदर प्रखंड के पोखराहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण से हुई, साथ ही छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) नीता चौहान ने बेटियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पालनागृह, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी छात्राओं से चर्चा की।

लीगल-सह-प्रोबेशनरी ऑफिसर दिव्या रश्मि ने पोक्सो एक्ट पर जानकारी दी और यौन शोषण एवं हिंसा की स्थिति में 1098 टोल-फ्री नंबर पर गोपनीय रूप से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई।

नई संस्कृति सोसाइटी के सचिव अजीत कुमार पाठक ने छात्राओं को साहस, आत्मनिर्भरता और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर चंदा झा, एलएस शहरी पुष्पा कुमारी, एलएस ग्रामीण आरती कुमारी, विद्यालय की वार्डन अर्चना सिंह सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!