बीएनटी संत मैरी और जवाहर नवोदय बना चैंपियन

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगि

गढ़वा

गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग में बीएनटी संत मैरी ने पिछले वर्ष के विजेता शांति निवास हाई स्कूल को सात विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बना। वही जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने शांति निवास हाई स्कूल को 51 रन से हराकर चैम्पियन बना।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निवास हाई स्कूल ने दिव्या गुप्ता के 12 और गुलाप्सा के 10 रन के सहारे निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 61 रन बनाए।जवाबी पारी खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने कप्तान खुशी के नाबाद 28 रन के सहारे सात ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का चैंपियन बना। जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शशिरंजन के 35 रन के बदौलत निर्धारित ओवर में 103 रन बनाए। शांति निवास हाई स्कूल की और से पंकज ने पांच विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास हाई स्कूल की टीम 52 रन पर ही सिमट गई। टीम की और आर्यन ने सबसे ज्यादा दस रन बनाएं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की और से हिमांशु ने तीन विकेट लिया।
प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार बीएनटी के खुशी और शांति निवास हाई स्कूल के शशि रंजन को गढ़वा जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, डॉ दिनेश कुमार सिंह, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने प्रदान किया। इस मौके पर ओलम्पिक संघ के संरक्षक राकेश पाल ने कहा कि
कोशिश करने वाले की हार नहीं होती है क्योंकि वे अपने प्रयासों से सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं इसका जीता जागरण उदाहरण बीएनटी संत मैरी की टीम है जो फाइनल में प्रवेश के बाद भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और इस बार तुम चैंपियन बना। डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आज जो बेहतर खेलेंगे वही जीतेगा और चैंपियन टीम जीत की हकदार थी। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्रतियोगिता अंतिम चरम पर है प्रतियोगिता का सपापन सह पुरस्कार वितरण रविवार को किया जाएगा। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, रोहन तिवारी, मोहित सिन्हा, गौरव दुबे, नैतिक, मोहसिन अंसारी, विकाश कुमार यादव, पंकज सोनी, संदीप गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, मनीष पाठक,पंकज कुमार,

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!