बारिश शुरू होते ही कांडी मुख्य बाजार की सड़कें बनीं जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

Location: कांडी



कांडी (प्रतिनिधि): मानसून की पहली बारिश ने ही कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार की सड़क की हालत को उजागर कर दिया है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कें नालियों में तब्दील हो गईं, जिससे आमजन का चलना भी मुश्किल हो गया है। यह बाजार प्रखंड के लगभग 20 गांवों के लोगों के लिए जीवनरेखा जैसा है, जहां से वे रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करते हैं।

सड़क की हालत ऐसी है कि हल्की बारिश में भी जलजमाव और कीचड़ से पूरा बाजार नरकीय बन जाता है। यहां से गढ़वा, डाल्टनगंज, रांची सहित कई स्थानों के लिए बस और टेंपो सेवाएं संचालित होती हैं। ऐसे में हजारों लोग यहां से प्रतिदिन गुजरते हैं, पर सड़क की दयनीय स्थिति उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र की ऐसी स्थिति है, तो दूरस्थ गांवों की दशा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। विडंबना यह है कि यह सब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए मुख्य बाजार में नाली निर्माण का कार्य कराया है, लेकिन बजट की सीमाओं के कारण वे पूरी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। मुखिया का कहना है कि उनके पास सीमित संसाधन हैं और उन्हें पूरे पंचायत क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि क्षेत्र के विधायक, सांसद और जिला प्रशासन इस दिशा में गंभीर पहल करें।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कांडी मुख्य बाजार की सड़क की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था शीघ्र की जाए, ताकि बारिश में बाजार का जनजीवन बाधित न हो।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!