बारिश के दौरान झोपड़ी गिरने से चार लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (केतार): प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान एक खपड़ैलनुमा झोपड़ी अचानक गिर जाने से उसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों की पहचान पाल नगर, केतार निवासी राजू पाल, अनुज गुप्ता, रोहित सिंह और करीमन पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उक्त झोपड़ी दो दिन पूर्व ही बनाई गई थी। मंगलवार को बारिश शुरू होने पर गांव के कई लोग उसी झोपड़ी में बारिश से बचने के लिए शरण लिए हुए थे, तभी अचानक झोपड़ी भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग उसके मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!