Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र के बलियारी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रामलला दुबे ने की। सर्वसम्मति से तय किया गया कि हर रविवार सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। स्वामी जी से वार्ता कर यज्ञ की तिथि तय की जाएगी और प्रवचनकर्ता का नाम घोषित किया जाएगा। स्वामी जी की कुटिया निर्माण के लिए स्थल की सफाई व निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही यज्ञ के लिए धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष रामलला दुबे ने बताया कि यज्ञ की तैयारियाँ प्रगति पर हैं और साफ-सफाई का काम जारी है। बैठक में विनोद कुमार दुबे, रामाकांत पाण्डेय, घनश्याम दुबे, प्रवीण कुमार दुबे, शशिरंजन दुबे, देवेन्द्र कुमार दुबे, मुकेश कुमार दुबे, शैलेश कुमार दुबे, सुनिल चंद्रवंशी, दामोदर दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।











