Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि)। लाभुकों की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी राकेश सहाय ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एक जनवितरण प्रणाली (जविप्र) दुकान का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, कांडी पंचायत स्थित चांद समूह जनवितरण प्रणाली के संचालकों द्वारा राशनकार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। लाभुकों का आरोप है कि राशन मांगने पर धमकी दी जाती है कि “ज्यादा परेशान करोगे तो राशन कार्ड निरस्त करा देंगे।”

इस मामले में कांडी मुखिया विजय राम ने भी कई बार समूह के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः लाभुकों ने बीडीओ राकेश सहाय को इसकी जानकारी दी।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तत्काल दुकान का निरीक्षण किया, जहां आरोप सत्य पाया गया। उन्होंने कहा कि “लाभुकों को पहले दो महीने का बकाया राशन दिलाया जाएगा, उसके बाद डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

बीडीओ सहाय ने निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर सभी लाभुकों को राशन का वितरण कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि “राशन कार्डधारी सरकार द्वारा अधिकृत लाभुक हैं, डीलरों को उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे डीलरों पर कार्रवाई जरूरी है, ताकि दूसरों का मनोबल न बढ़े।”

मुखिया विजय राम ने बताया कि जब उन्होंने डीलर से बात की, तो डीलर के पति ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि “हम देंगे या नहीं देंगे, इससे आपको क्या लेना-देना।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार जनवितरण प्रणाली की छवि को धूमिल कर रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!