बरडीहा में जिप सदस्य अर्चना प्रकाश के नेतृत्व में सामूहिक वनभोज का आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा प्रखंड में जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश के नेतृत्व में सामूहिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन टड़हे पुल के समीप बांकी नदी पर किया गया, जहां प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी, पदाधिकारी, पंचायत मुखिया, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाकर विभिन्न पकवानों और मिष्ठानों का आनंद लिया गया। सभी लोगों ने आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में भोजन कर पिकनिक का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि सामूहिक वनभोज से सभी को एक साथ मिलकर भोजन करने और एक-दूसरे से परिचय बढ़ाने का अवसर मिलता है। साथ ही, प्रखंड के विकास से संबंधित चर्चाओं के लिए यह एक बेहतर मंच भी साबित होता है।

इस कार्यक्रम में जिपस प्रतिनिधि वेद प्रकाश, सलगा पंचायत के मुखिया उमेश प्रजापति, आदर पंचायत की मुखिया सलमा बीवी, बरडीहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, सुख नदी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, ओबरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष उरांव, अंचल कर्मचारी शिवम् पांडेय, नाजिर कोमल कुमार, प्रखंड बीपीओ संतोष कुमार सिंह, मनरेगा अकाउंटेंट राजू ठाकुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!