बरडीहा पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा, मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी खुशी

मझिआंव (प्रतिनिधि):
बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लावा चंपा गांव निवासी अकरम अंसारी का मोबाइल फोन कुछ दिन पूर्व कहीं खो गया था। मोबाइल खोने के बाद पीड़ित द्वारा बरडीहा थाना में इसकी लिखित सूचना (सन्हा) दर्ज कराई गई थी। सूचना के आधार पर बरडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।
थाना पुलिस द्वारा C.E.I.R पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहयोग लेते हुए खोए हुए मोबाइल की खोज की गई, जिसके बाद मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल को 9 जनवरी को मोबाइल धारक अकरम अंसारी को थाना में बुलाकर विधिवत सौंप दिया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर अकरम अंसारी ने काफी खुशी जाहिर की और बरडीहा थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बरडीहा पुलिस हमेशा तत्पर है और खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए C.E.I.R पोर्टल एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!