सुख नदी पंचायत में मुखिया ऋषा देवी ने 160 कंबलों का किया वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि):
बरडीहा प्रखंड अंतर्गत सुख नदी पंचायत की मुखिया ऋषा देवी द्वारा सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए 160 कंबलों का वितरण पंचायत क्षेत्र के गरीब, असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी देखी गई।
इस अवसर पर मुखिया ऋषा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड कार्यालय से कुल 160 कंबल प्राप्त हुए थे, जो पंचायत की आवश्यकता की तुलना में काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में जरूरतमंदों की संख्या अधिक है, लेकिन कम कंबल मिलने के कारण सभी गरीब और असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराना संभव नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों को असमंजस का सामना करना पड़ा।
मुखिया ने बताया कि इसके बावजूद अति गरीब, दीन-हीन और अत्यधिक जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कंबल का वितरण किया गया, ताकि उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मुखिया ऋषा देवी के अलावा जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, पंचायत सचिव इंद्र देव राम एवं वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से सरकार से कंबलों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिला।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!