Location: Manjhiaon
मझिआंव। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बरडीहा थाना पुलिस ने बुधवार को नावाडीह के सुदूरवर्ती जंगल में छापामारी कर अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लगभग दो क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों को भी जला दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि नावाडीह के जंगल में अवैध शराब भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस कई किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंची और भट्टी को नष्ट किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गए। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन उनकी पहचान कर जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे छापामारी अभियान लगातार चलाए जाएंगे











