Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि। बरडीहा थाना परिसर में रविवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 मई को बकरीद का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस दौरान आदर मदरसा, असना जरही, लेभरी सहित विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में एसआई अनिल कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, एएसआई आनंद माझी, 20 सूत्री अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह, नवाब आलम सहित दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











