Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि: बरडीहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों के वारंटी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना कांड संख्या 55/25 के तहत सलगा गांव निवासी 42 वर्षीय अजय कुमार यादव एवं कोर्ट के स्थायी वारंटी ओबरा गांव निवासी 62 वर्षीय संतोष उरांव को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि संतोष उरांव पर दहेज प्रताड़ना एवं बहू के साथ मारपीट का मामला दर्ज था, जिसमें वह बीते 14 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।











