बटाने डैम में डूबने से युवक की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित बटाने डैम में डूबने से खेंद्रा गाँव के एक युवक की मौत हो गई है।मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्रा गाँव टोला भादवा निवास सुरेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र मंदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक अपनी दो साथियों के साथ खेंद्रा गाँव से स्नान करने और घूमने बटाने डैम गया हुआ था। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की हैं। ग्रामीणों के माने तो युवक डैम के गेट के पास नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया।जिसमे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मदद से उसे पानी से बाहर निकाल गया।तब तक बहुत देर हो चुका था।उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।अक्सर देखा गया है कि गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे और युवक समूह में नदी-नहरों की ओर रुख करते हैं। लेकिन तेज बहाव, गहराई और तैरना न आने जैसे कारणों से हादसे हो जाते हैं, जो पूरे परिवार को गहरा आघात पहुंचाते हैं।एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है। अभिभावकों से अपील है की अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और उन्हें ऐसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने से रोकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!