बंशीधर महोत्सव: सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम

Location: Garhwa

गढ़वा जिले में आयोजित श्री बंशीधर महोत्सव अब सांस्कृतिक उत्सव से अधिक राजनीतिक अखाड़ा बनता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस महोत्सव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस तकरार की जड़ मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव के दौरान जिले की विभिन्न 19 विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को माना जा रहा है, जिसमें गढ़वा कृषि महाविद्यालय परिसर में मल्टीपरपस स्टेडियम का शिलान्यास प्रमुख है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष में श्रेय लेने की होड़

इस महोत्सव को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच श्रेय लेने की प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। एक ओर, सत्तारूढ़ दल इसे अपनी उपलब्धि बताने में जुटा है, तो दूसरी ओर, विपक्ष भाजपा इस महोत्सव की शुरुआत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष का दावा है कि इसकी शुरुआत 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुई थी, जिसमें सांसद विष्णु दयाल राम और विधायक भानु प्रताप शाही की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

महोत्सव के बहिष्कार से बढ़ी सियासी तल्खी

विपक्षी दलों ने इस बार महोत्सव से पूरी तरह दूरी बना ली और इसका बहिष्कार किया। इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और अधिक गहराने वाला है। विपक्ष का आरोप है कि यह महोत्सव अब सार्वजनिक न होकर सत्ता पक्ष का निजी आयोजन बन गया है

विपक्षी विधायक को चिढ़ाने की रणनीति?

इस महोत्सव के दौरान गढ़वा विधानसभा से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास ऑनलाइन तरीके से किया गया,ताकि ऐसी योजना के उद्घाटन शिलान्यस का श्रेय लेने से गढ़वा के विधायक को वंचित किया जा सके,और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की रणनीति बताया जा रहा है।

राजनीति की भेंट चढ़ता सांस्कृतिक उत्सव

एक समय यह महोत्सव गढ़वा जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित उत्सव था, लेकिन अब यह राजनीतिक श्रेय लेने और विपक्ष को कमजोर करने का मंच बन गया है। यदि यह राजनीतिक खींचतान इसी तरह जारी रही, तो भविष्य में बंशीधर महोत्सव की मूल भावना कहीं खो न जाए, यह चिंता का विषय है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!