बंशीधर नगर में रसोइया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जमा दो उच्च विद्यालय, बंशीधर नगर के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय रसोइया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीआरसी स्तर पर चयनित रसोइयों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की फूल कुमारी देवी ने प्रथम स्थान तथा नव प्राथमिक विद्यालय फूटहा बांध की पूनम कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी एवं सीआरपी शोभा पांडेय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। व्यंजनों का स्वाद चखते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने रसोइयों की प्रशंसा की।

निर्णायक मंडल में डॉ. सुचित्रा कुमारी, शोभा पांडेय, बाल संसद की प्रधानमंत्री जिया कुमारी, स्वच्छता मंत्री शिशु कुमारी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर की पोषण मंत्री मुन्नी कुमारी शामिल थीं।

डॉ. सुचित्रा कुमारी ने कहा कि सभी रसोइयों ने मेहनत और लगन से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं, जो सराहनीय है।

मौके पर राजकुमारी कुंवर, गायत्री देवी, रामलला मिश्र, वीरेंद्र कुमार पांडेय, नीरज कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा, सुभाष राम, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, ममता कुमारी, एमडीएम प्रभारी अमित कुमार, लेखापाल प्रदीप शुक्ला, और सीआरपी संजय कुमार सिंह सहित कई शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!