बंशीधर नगर में बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी, सोमवार से जांच शुरू

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: नगर पंचायत क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही दुकानों और व्यवसायों के खिलाफ सोमवार से जांच अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी नगर पंचायत के प्रशासक राजकमल ने शनिवार को आयोजित एक बैठक में दी।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं होगा, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर दुकानें सील की जाएंगी।

प्रशासक ने दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते लाइसेंस बनवा लें और नियमों का पालन करें। यह अभियान नगर क्षेत्र में व्यवसाय को व्यवस्थित और वैध बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

बैठक में सिटी मैनेजर प्रणय मंडलवार, रवि कुमार, पीएमयू के जितेंद्र कुमार, स्पैरो सॉफ्टेक के नसीम खान, अमित कुमार, रमेश्वर कुमार और दिलनवाज़ खान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!