बंशीधर नगर में बिजली बिल वसूली को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक,100% राजस्व संग्रह पर जोर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार गौतम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सहायक अभियंता,बिलिंग सुपरवाइजर सहित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित बिजली बिलों की वसूली को तेज करना और राजस्व संग्रह को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना रहा।बैठक में कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है,उन्हें प्रेरित कर जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए।उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल 5 हजार रुपये से अधिक है,उन्हें 15 दिनों की समय-सीमा देते हुए नोटिस जारी किया जाए तथा जिन उपभोक्ताओं को पहले से नोटिस दे दी गई है।वह निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई की जाए।उन्होंने ऊर्जा मित्रों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के घर जाकर ही मीटर रीडिंग लें और उसी आधार पर बिल जनरेट करें।घर बैठे या अनुमानित बिल बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।इससे उपभोक्ताओं को सटीक और करंट बिल प्राप्त होगा।कई उपभोक्ताओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि समय पर बिल नहीं मिलने से उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पाते हैं,इसलिए इस व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं,उन्हें विद्युत कार्यालय से संपर्क कर स्मार्ट मीटर लगवाने की सलाह दी गई।सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से स्मार्ट मीटर अवश्य लगानी है। यदि उपभोक्ताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया जाता है तो वैसे स्थिति में स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मी विद्युत विभाग के कार्यालय में इसकी जानकारी दें।विद्युत विभाग के द्वारा चेकिंग भी कि जाएगी।स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा और बिजली बिल भी ऑटोमेटिक उनके मोबाइल नंबर पर आएगी।मौके पर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह,कार्यालय के प्रधान सहायक सूरज कुमार,बिलिंग सुपरवाइजर अक्षय सिंह, कैशियर उमेश प्रसाद,आलोक मिश्रा,राजू मेहता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!