फर्जी ट्रिपल टेस्ट के विरोध में आजसू का जनमत संग्रह अभियान शुरू

Location: Garhwa

गढ़वा:आजसू पार्टी ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में फर्जी ट्रिपल टेस्ट के विरोध में जनमत संग्रह अभियान की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 (उचरी मोहल्ला) से इस अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर ट्रिपल टेस्ट संकलित फॉर्म भरवा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के सभी 21 वार्डों में चलेगा।
आजसू पार्टी का आरोप है कि 2022 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में हेमंत सोरेन सरकार ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण के नाम पर ठगने का काम किया और जनरल कैटेगरी में चुनाव करवा दिया। इससे 10,000 से अधिक पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि चुनाव लड़ने से वंचित रह गए।

अब नगर निकाय चुनावों में भी पिछड़े वर्ग को आरक्षण से वंचित करने की साजिश की जा रही है। आजसू पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी कि वह पिछड़े वर्ग के हक और अधिकार के लिए न्यायालय तक जाने को तैयार है।
आजसू नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गढ़वा में डोर-टू-डोर ट्रिपल टेस्ट नहीं किया गया, जिससे पिछड़े वर्ग को उनका हक नहीं मिल पाया। पार्टी ने जिला प्रशासन पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।
जनमत संग्रह अभियान में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, चंपा देवी, युवा आजसू प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, केंद्रीय सदस्य डॉक्टर इश्तियाक राजा, नंदू ठाकुर, संतोष केसरी, वरिष्ठ नेता राम बडाई पासवान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, युवा आजसू गढ़वा प्रभारी राजन कुमार रवि, संजय शर्मा और बबलू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!