प्रशिक्षण के बाद 27 छात्रों को बैंगलोर में मिलि नौकरी

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड क़े झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 27छात्रों को बैंगलोर के शोभा कंपनी मे नौकरी मुहैया कराई है।

गुरुकुल में आयोजित विशेष आयोजन में छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम, प्राचार्य बृजकिशोर ने नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर बीडीओ नंदजी राम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वालो युवक जो कम पढ़े लिखें है,उन्हें भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है।कम पढ़े लिखें बच्चों में भी काफी क्षमता होती है।गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके है। उनकी अर्थिक स्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों से ईमानदारी से कम करते हुए राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया। कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृज किशोर ने बताया कि यह 41वां बैच है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जा रहे हैं,अब तक इस गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर 1241छात्र दूसरे राज्य में काम कर रहे हैं।उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे, तो बेरोजगारी कम होगा।इस मौके पर ट्रेनर रमेश उरांव,सिंटु कुमार, निरंजन पाठक, जनक राम, रामबिलाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!