प्रयागराज कुंभ भगदड़: रमना थाना क्षेत्र के दो लोग लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Location: Ramana

रमना (गढ़वा), संवाद सूत्र: प्रयागराज में कुंभ स्नान के दौरान हुई भगदड़ में कई लोग हताहत हुए, जबकि कई घायल और लापता हो गए हैं। इस घटना से गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव निवासी 55 वर्षीय अनु कुमारी और 60 वर्षीय लालबिहारी पाल कुंभ मेले में भगदड़ के दौरान लापता हो गए

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार देर रात, मड़वनिया गांव से 27 लोगों का जत्था कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा। जब वे संगम तट की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। स्वर्गीय राजेश्वर यादव की 50 वर्षीय पत्नी, देवंती कुअर, जो किसी तरह बचकर घर लौट आईं, ने बताया कि वह अपनी ननद अनु कुमारी के साथ थीं, लेकिन पीछे से किसी ने धक्का दिया और दोनों अलग हो गईं

उन्होंने बताया,
“भगदड़ के दौरान कई लोग मेरे ऊपर से गुजर गए, जिससे मुझे चोटें आईं। एक युवक ने किसी तरह बचाया, पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराया और फिर ट्रेन से घर भेज दिया। लेकिन अनु कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।”

इसी गांव के लालबिहारी पाल भी घटना के बाद से लापता हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई खबर नहीं मिल पाई है।

अब तक 18 लोगों से संपर्क, 7 घर लौटे

कुंभ गए 27 लोगों में से 7 लोग गुरुवार को घर लौट आए हैं, जबकि 18 लोगों से संपर्क हो पाया है। शेष लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

लापता लोगों की जानकारी मिलने पर प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार ने उनके परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

परिजन प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लापता लोगों की खोजबीन कराई जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!