प्रमुख ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से कुम्बा खुर्द के डीलर पर की कार्रवाई की मांग

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर-प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड के कुम्बा खुर्द ग्राम के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार चन्दन खलखो पर मई माह का राशन गबन कर काला बाजारी करने का आरोप लगाते हुये जनहित में अविलंब जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग किया है,ताकि गरीब कार्डधारियों को उनके हक का राशन मिल सके.

जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा गया है कि कुम्बा खुर्द ग्राम के ग्रामीणों से शिकायत मिली है कि डीलर चन्दन खलखो द्वारा मई माह का राशन वितरण नही कर लाभुकों से जून माह में दोनों माह का अंगूठा लगवाकर एक माह का राशन वितरण किया जा रहा है.जानकारी के बाद जब उक्त डीलर के दुकान पर जांच करने गई तो पाया कि डीलर दुकान बंद कर कहीं चला गया है.उन्होंने आवेदन में लिखा है कि जब मोबाइल से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो डीलर द्वारा रिसीव नही किया गया.प्रमुख ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से उक्त बातों को ध्यान रखते हुये अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!