प्रख्यात शिक्षाविद् एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामनारायण उपाध्याय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर


गढ़वा/रांची।
रांची विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के अवकाशप्राप्त विभागाध्यक्ष, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं मूल रूप से गढ़वा प्रखंड के करुआ खुर्द गांव निवासी प्रो. रामनारायण उपाध्याय (प्रो. डा आर. एन. उपाध्याय) का बंगलोर में शुक्रवार की रात्री निधन हो गया। वे अपने पुत्र के बेंगलुरु स्थित आवास पर रह रहे थे, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
प्रो. डा उपाध्याय अपने सरल व्यक्तित्व, उत्कृष्ट शिक्षण, विद्वता और अनुशासित जीवन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं और विभागाध्यक्ष के रूप में अनेक विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनका शैक्षणिक योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
परिजनों ने गहरे दुःख के साथ उनके निधन की जानकारी देते हुए यमुना उपाध्याय ने कहा कि परिवार के ज्येष्ठ सदस्य, आदरणीय बड़े भाई एवं प्रेरणास्रोत के रूप में उनका स्नेह, मार्गदर्शन, सादगी, विद्वता और संस्कार परिवार की अमूल्य धरोहर थे। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
परिवार के अनुसार, प्रो. रामनारायण उपाध्याय का अंतिम संस्कार शनिवार को बंगलोर में किया जाएगा। वहीं, उनका श्राद्ध एवं अन्य पारिवारिक कर्मकांड रांची के करमटोली स्थित आवास पर संपन्न होंगे।
‘आपकी खबर’ परिवार दिवंगत प्रो. रामनारायण उपाध्याय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!