कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राएं दूसरे दिन भी बीमार, अभिभावकों का हंगामा, डीसी ने एक को छोड़ सभी कर्मियों की सेवा की समाप्त

Location: Garhwa


गढ़वा।
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की शाम कथित रूप से दूषित पानी पीने के बाद विद्यालय की छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार छात्राओं में से लगभग 100 का इलाज भवनाथपुर एवं श्री बंशीधर नगर के अस्पतालों में कराया गया था। इलाज के बाद अधिकांश छात्राओं की स्थिति में सुधार हो गया, लेकिन शनिवार को उन्हीं में से आठ छात्राओं की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य ग्रिल तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ने कड़ा कदम उठाते हुए एक कर्मचारी को छोड़कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी के सभी कर्मियों की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया।
प्रशासन ने बताया कि सभी बीमार छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। छात्राओं के बीमार होने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दूषित पानी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!