प्रखंड प्रमुख की शिकायत पर पति गिरफ्तार, घरेलू हिंसा के आरोप में भेजा गया जेल



मेराल: मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी के साथ मारपीट एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने उनके पति ललन राम को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा है।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में उन्होंने कहा कि विवाह के 14 वर्षों में शुरुआती एक वर्ष तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद लगातार मारपीट, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार सामाजिक स्तर पर समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर मेराल थाना में कांड संख्या 186/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 351(3) एवं 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ललन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न और हिंसा के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का पद या प्रभाव कानून से ऊपर नहीं है। पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाकर भेजा गया जेल

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    डायन-बिसाही के संदेह में युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग से 100 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित

    हासनदाग पंचायत से 105 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना, मुखिया ने किया सम्मानित
    error: Content is protected !!